ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झांसी। टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदरवास में घर के अन्दर सो रही महिला की अज्ञात लोग हत्या कर भाग गये। महिला की हत्या क्यों हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। भारी पत्थर से महिला की हत्या करना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के मदरवास निवासी 55 वर्षीय मुन्नी कुशवाहा पत्नी मूलचन्द्र कुशवाहा अकेली रहती थी। उसके बच्चे फरीदाबाद में रहते है। आज सुबह जब काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने उसके घर जाकर देखा। जहां वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु की।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार पूछतांछ में ग्रामीणों ने बताया कि गत दिवस उसका बेटा फरीदाबाद से घर आया था। वह घर में खाद्य सामग्री रखकर अपनी ससुराल चला गया। गांव में आयोजित शादी में वह शामिल होकर वापस अपने घर आ गई। उसकी हत्या क्यों हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope