• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

70 फीट लंबा रावण और 300 मीटर लंबी लंका...

70 feet long Ravana and 300 meters long Lanka in jhansi - Jhansi News in Hindi

झांसी। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी को हर साल की तरह इस बार भी बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के तत्वावधान में झांसी किले के मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें 70 फीट लम्बा रावण बनाया जाएगा, वहीं 300 मीटर लम्बी लंका भी बनाई जाएगी। यह जानकारी बंदेलखंड दशहरा कमेटी के मुख्य संयोजक अशोक जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के 50-50 फीट लम्बे पुतले बनाए जाएंगे।
बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के मुख्य संयोजक अशोक जैन ने झांसी के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से मुलाकात की। अशोक जैन ने बताया कि बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के तत्वावधान में झांसी किले के मैदान में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण के स्वरूपों का केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, जिला प्रभारी एवं मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह एवं सदर विधायक रवि शर्मा विजय तिलक करेंगे।

इसके अलावा समारोह में श्रीमती राम निरंजन मुख्य अतिथि होंगी। इसके साथ ही बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीआईजी जवाहर, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, एसएसपी जे.के शुक्ल, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया एवं दीपक राय विशिष्ट अतिथि होंगे।

समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। इस वर्ष प्रथम बार चार आतिशबाजों में कड़ा मुकाबला होगा। इस मुकबले में उरई, जालौन, भितरवार एवं झांसी के जाने-माने आतिशबाज भाग लेंगे। इसके साथ ही विशाल रंगोली, फैंसी एवं मेहंदी प्रतियोगिता भी होगी। इसी प्रकार ड्रेस प्रतियोगिता में भी जीतने वाले को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान अनूप सहगल, महेश अग्रवाल, सोमकांत निगम, राकेश गुप्ता, विकल्प, अनिल गुप्ता, रमेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जुगल शिवहरे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-70 feet long Ravana and 300 meters long Lanka in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ravana in jhansi, lanka in jhansi, vijayadashami, bundelkhand dussehra committee jhansi, fort grounds jhansi, jhansi hindi news, uttar pradesh hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved