• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशु तस्करों ने ग्रामीणों को दौड़ाया, घिर गए तो छोड़ भागे गाड़ी

Villagers burnt animal traffickers pickup in Jaunpur - Jaunpur News in Hindi

जौनपुर। पिकअप लेकर देवाकलपुर गांव के राजभर बस्ती में पहुंचे पशु चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। खुद को फंसता देख चोर गाड़ी छोड़कर भाग गए। जिसे ग्रामीणों ने फूंक दिया। गौरा बादशाहपुर थाना के देवाकलपुर के राजभर बस्ती में बीती रात पशु तस्कर पिकअप लेकर पहुंचे। वे पशु चुराने की फिराक में ही थे कि एक जने ने माजरा समझकर चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के ललकारने पर पशुतस्कर अपनी पिकअप लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर पुलिस को फोन किया और गाड़ी का पीछा कर लिया। इसके साथ ही अगले गांव तराहसनपुर को भी फोन से सूचना दे दी। तराहसनपुर में तिराहे पर ग्रामीणों ने सड़क पर तख्त रखकर सड़क बन्द कर दी। लेकिन तेज रफ्तार से चोर तख्त को उड़ाते हुए निकल भागना चाहे, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत मे उतर गई, तब तक शोर मचाते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप नं. यूपी 5० बी ० टी० 1907 को आग लगा दी। इसी दौरान गौराबादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villagers burnt animal traffickers pickup in Jaunpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: villagers, burnt, animal, traffickers, pickup, jaunpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaunpur news, jaunpur news in hindi, real time jaunpur city news, real time news, jaunpur news khas khabar, jaunpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved