• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्णाहुति के साथ मानस कथा का हुआ समापन

maanas katha held in Adarsh kanya Inter College Khetasarai - Jaunpur News in Hindi

खेतासराय। आदर्श कन्या इण्टर कालेज में नौ दिनों से चल रहा श्री रामचरित मानस कथा का समापन गुरुवार को पूर्ण आहुति के साथ हुआ।हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।श्री राम कथा के अंतिम दिन बुधवार की रात नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए।

श्री राम कथा के अंतिम दिन श्रोताओं की काफी भीड़ रही।कथा व्यास साध्वी अन्नपूर्णा राम वन गमन की कथा श्रवण करा रही थी।राम के वन गमन की कथा सुन श्रोताओं के नेत्र भर आये।पिता दशरथ की आज्ञा पाकर श्री राम भाई लक्ष्मण और सीता के साथ वन को प्रस्थान किये।इस प्रसंग पर साध्वी अन्नपूर्णा ने कहा कि श्री राम की तरह हर बेटे को मां बाप का आज्ञाकारी पुत्र बनना चाहिये।

इस दौरान रात्रि ग्यारह बजे नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव श्री राम कथा में पहुंचे।और ज्ञानरूपी श्री राम कथा का श्रवण कर धन्य हुए।इससे पहले उन्होंने ने कथा व्यास को पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

श्री राम कथा के समापन पर गुरुवार को हवन पूजन हुआ।हवन पूजन गायत्री परिवार के सुरेश कुमार जायसवाल और हनुमान मंदिर के पुजारी पं.सच्चिदानंद तिवारी ने कराया।इस मौके पर श्री रामचरित मानस समिति के संरक्षक डा.शोभनाथ तिवारी, अध्यक्ष कपूर चंद जायसवाल, महामंत्री जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, ठाकुर प्रसाद सेठ, संजय कुमार विश्वकर्मा, प्यारेमोहन श्रीवास्तव, राम आसरे साहू, कृष्णकुमार बरनवाल, पप्पू पटवा, बृजनाथ जायसवाल, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-maanas katha held in Adarsh kanya Inter College Khetasarai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maanas katha, adarsh kanya inter college, khetasarai, jaunpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaunpur news, jaunpur news in hindi, real time jaunpur city news, real time news, jaunpur news khas khabar, jaunpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved