जौनपुर, जफराबाद। क्षेत्र के गोमती नदी पर स्थापित मोथहां पम्प नहर का हाल बेहाल है। नहर को पाटकर कई स्थानों पर कब्ज़ा कर लिया गया है। कहीं कहीं तो आशियाना भी बन गया है। उक्त पम्प नहर चार दशक पूर्व तत्तकालीन विधायक उमानाथ सिंह के प्रयास से बनी थी। इस नहर से क्षेत्र के दर्जनों गावों को सिंचाई का पानी देने का सपना था। नहर मोथहाँ गांव से निकल कर दर्जनों गावों से होते हुए भगरी गांव के बगीचे तक स्थापित की गयी थी। शुरुआत में तो एक दो वर्षों तक नहर का पानी तेल तक पहुंच जा रहा था। उसके बाद चूँकि नहर कच्ची थी इस लिए पानी के दबाव के कारण वीरभानपुर तथा नत्थनपुर गांव के पास कट जाती थी।
जिससे किसानों का काफी नुकसान होता था। विभाग ने वीरभानपुर तक नहर को पक्की करा दिया। फिर न जाने किस कारण से नहर का पानी 35 वर्षों से नत्थनपुर गांव के आगे नहीं पहुंचा। जिसके चलते किसान भी नहर के पानी की उम्मीद छोड़कर निजी पम्पिंग सेट के सहारे हो गए। नहर में पानी नहीं आने के कारण कोठिलापुर, कोतवालपुर, सेहमलपुर, गोपालपुर, रमसापुर आदि गावों के नहर के किनारे बसे लोगों ने नहर को पाटकर कब्ज़ा कर लिया। सेहमल पुर गावों में तो दो स्थानों पर नहर पाटकर घर बना दिया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope