बदलापुर, जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओ ने नगर पंचायत क्षेत्र की मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए मांग की कि वार्ड न.1 व 9 के छूटे मतदाताओं का नाम पुनः सूची में अंकित किया जाए। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरोखनपुर के मजरा झलिया की क्षत्रिय बस्ती का नाम मतदाता सूची से गायब है। जिसका तुरंत सुधार किया जाये। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड नं.14 में बाहरी मतदाताओं का नाम जुड़ गया है जिसे सूची से तत्काल निकाला जाये तथा वार्डों का सीमांकन भी स्पष्ट रूप से किया जाये। इस अवसर पर जयकुमार सिंह, दिलीप जायसवाल, हरीलाल मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope