बरसठी, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बीती रात एक शादी समारोह से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। रात में ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। थाना क्षेत्र के फतुहीकला गांव निवासी सुनील कुमार गौड राजापुर गांव में सोनू उपाध्याय के यहां लड़की की शादी में गये थे।
रात को बाइक संख्या यूपी 62 एआर 2548 खडी करके शादी में गये और कुछ देर के बाद वापस आये तो बाइक गायब थी। आसपास खोजने के बाद जब नहीं मिली तो 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope