• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के हाथरस में तेज रफ्तार का कहर, तीन लोगों की मौत

Three people killed in Uttar Pradesh Hathras accident - Hathras News in Hindi

हाथरस,। यूपी के हाथरस जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीती शाम अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समामई के पास रोडवेज बस और दूध से भरे टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर जिलाधिकारी हाथरस और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की।
प्रशासन ने मौके पर जेसीबी और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया ताकि यातायात बहाल किया जा सके।
जिलाधिकारी हाथरस और पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक घायल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three people killed in Uttar Pradesh Hathras accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident in up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved