• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Minor raped in Hathras, Uttar Pradesh, one arrested - Hathras News in Hindi

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित बिसावर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी सिन्हा ने कहा कि हाथरस के बिसावर चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी की शिनाख्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिसावर चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। उसका नाम अमन है। उसे रविवार को अदालत में प्रस्तुत किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सादाबाद थाना क्षेत्र के बिसावर कस्बे में एक मासूम बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार की शाम सात बजे बाजार से कुछ सामान लेकर आ रही थी, तभी एक व्यक्ति आया और मासूम को उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। छोटी बहन ने तत्काल परिजनों को जाकर सूचना दी। ग्रामीणों ने बच्ची को खोजा।

सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं व्यापारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कर जमकर नारेबाजी की। आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि हाथरस में हाल में अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को सजा सुनाई है। घटना 1 फरवरी 2019 की थी जिसमें एक छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले एक पड़ोसी आरोपी था। अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को दोषी माना। दोषी पर जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न चुकाने पर उसे अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minor raped in Hathras, Uttar Pradesh, one arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hathras, uttar pradesh, minor girl, rape, accused, arrested, superintendent of police chiranjeevi sinha\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved