• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केशव प्रसाद मौर्य आज करेंगे मेला श्री दाउजी महाराज का उद्धघाटन

Keshav Prasad Maurya today will inaugurate the fair Dauji Maharaj in hatras - Hathras News in Hindi

हाथरस।किला क्षेत्र में लगने वाला मेला श्री दाउजी महाराज आज भी सदभाव का प्रतीक है। इस मेला परिसर में एक छोर पर दाऊजी महाराज का मंदिर है तो दूसरी और काले खां की मजार है। और सभी धर्मों के लोग मंदिर के दर्शन भी करते है तो मजार पर मत्था भी जरूर टेकते है। इस बार 106 वे मेले का आयोजन हो रहा है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मेले का उद्धघाटन करेंगे। वैसे तो लगने वाले हर एक मेले की अपनी अलग पहचान होती है। लेकिन हाथरस में लगने वाले लक्खी मेले से आमजनों में हिन्दू मुस्लिम एकता का सन्देश जाता है और ये सदभाव का प्रतीक माना जाता है। इस मेले को देखने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। इस मेले में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बताया जाता है कि 106 वर्ष पहले यहां के तहसीलदार श्याम लाल का पुत्र बीमार हो गया था तब उनके सपने में आकर दाऊजी महाराज ने कहा था कि मंदिर में पूजा अर्चना करवाओ और मेला लगवाओ तब उन्होंने ऐसा ही किया और उनका पुत्र स्वस्थ हो गया। तभी से इस मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस मंदिर पर अंग्रेजों ने तोप से गोले भी दागे थे लेकिन दाऊजी महाराज के मंदिर का कुछ नहीं बिगाड़ पाए थे। इस बात के गावा आज भी मंदिर पर बने वो पांच गोलों के निशान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Keshav Prasad Maurya today will inaugurate the fair Dauji Maharaj in hatras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keshav prasad maurya, today will inaugurate, fair, dauji maharaj, hatras, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved