• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाथरस पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Hathras Police Arrest Three Robbers Following Encounter; Two Sustain Gunshot Wounds to the Legs - Hathras News in Hindi

हाथरस । हाथरस एसओजी टीम व थाना सिकंद्राराऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को लूटने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी यश कसाना एवं विशाल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, कांबिंग के दौरान आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, 3 तमंचे, 8 कारतूस और लूटे हुए 50,000 रुपए बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सिकंद्राराऊ क्षेत्र के डुकरिया बम्बे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमित निवासी टटी डण्डिया से 18 मार्च को काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना की गयी थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को लुटेरों के बारे में सूचना मिली। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह के मुताबिक लुटेरों की सूचना पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की गई तो वही काली स्कॉर्पियो पुलिस को आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर वरुतरखास के सामने जाने वाले कच्चे रास्ते पर गाड़ी दौड़ा दी। बदमाशों ने अपने आपको घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर एसओजी टीम और सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा अपने बचाव में फायरिंग की गई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से यश सिंह निवासी गाजियाबाद और विशाल निवासी कासगंज घायल हो गए जबकि विक्की निवासी इटावा को भागते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 1 स्कॉर्पियो, 3 तमंचा, आठ कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा लूट में कौन-कौन शामिल थे, इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hathras Police Arrest Three Robbers Following Encounter; Two Sustain Gunshot Wounds to the Legs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encounter, hathras police, hathras, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved