• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब आंगनबड़ी केन्द्रों पर मिलेगा बचपन और प्यार

Childhood and love will now be found at Anganwadi centers - Hathras News in Hindi

हाथरस। अब हर महीने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बचपन दिवस ममता दिवस व लाड़ली दिवस मनाये जायेंगे । हर महीने की 5वीं तारीख को बचपन दिवस होगा। 15 तारीख को ममता और महीने की 25 तारीख को लाड़ली दिवस मनाया जायेगा । भारत सरकार के बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छह महीने से छह साल तक के बच्चों 11 से 18 साल की बालिकाओं को अनुपूरक पुष्ठहार सहित छह प्रकार की सुविधाएं दी जाती है। हर महीने की 5वीं तारीख को बचपन दिवस मनाया जायेगा । इस दिन उस माह पैदा हुए बच्चों का जन्मदिवस मनाया जायेगा । बच्चे के माथे पर टिका लगा कर उसका स्वागत होगा । हर महीने की 15 तारीख को ममता दिवस मनाया जायेगा । इस दिन पोषण व स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को अधिक बुलाया जाएगा । इस अवसर पर सांकृतिक कार्यक्रम होंगे । हर महीने की 25 तारीख को लाड़ली दिवस मनाया जायेगा । इस दिन 11 से 18 साल की किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाया जायेगा । आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम होंगे व्यक्तिगत स्वछ्ता के बारे में जागरूक किया जायेगा । इस दिवस पर खेलकूद के बारे में प्रेरित किया जायेगा और उन्हें आधार कार्ड , पोस्ट ऑफिस,बैंक , प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Childhood and love will now be found at Anganwadi centers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: childhood and love, will now be found, at anganwadi centers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved