• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में पहले माफिया राज था, अब शांति और समृद्धि : मंत्री असीम अरुण

Earlier there was mafia rule in UP, now there is peace and prosperity: Minister Asim Arun - Hardoi  News in Hindi

हरदोई । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी के नेता शामिल होकर प्रदेशवासियों को योगी सरकार के 8 सालों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को हरदोई जिले में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शिरकत की। कार्यक्रम के बाद असीम अरुण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए योगी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब समाजवादी पार्टी ने प्रदेश को जिस हालत में छोड़ा था, उस वक्त से लेकर अब तक, सीएम योगी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के ऋण माफ किए, कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाएं बनाई और उद्योग-धंधों के लिए रास्ते खोले। उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट के मामले में देशभर में पहले स्थान पर है। जल्द ही 21 नए एयरपोर्ट प्रदेश में बनेंगे और हम इस क्षेत्र में पहले स्थान पर होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में विकास के सभी मानकों, जैसे कि अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में यूपी आज नंबर 1 या नंबर 2 पर है, जबकि पहले हम इन क्षेत्रों में 10 या 11वें स्थान पर हुआ करते थे।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के '8 साल यूपी बर्बाद' वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए असीम अरुण ने कहा कि 2017 में अखिलेश यादव और उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश को जिस हालत में छोड़ा, वह सभी के सामने है। मैं आपसे सीधे सवाल पूछ सकता हूं कि 2017 से पहले अपहरण, फिरौती, गुंडागर्दी और माफिया के राज में कितनी बार लूटपाट की घटनाएं होती थीं, जबकि अब पिछले 8 सालों में आपने ऐसी कोई घटना सुनी है क्या?
उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के जरिए प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी है, जबकि पहले 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' का बोलबाला था। प्रदेश में अब एक अच्छा माहौल तैयार है, विकास और शांति का वातावरण है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Earlier there was mafia rule in UP, now there is peace and prosperity: Minister Asim Arun
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asim arun, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hardoi news, hardoi news in hindi, real time hardoi city news, real time news, hardoi news khas khabar, hardoi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved