• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन दिनों से अलग-अलग ठिकाने पर पुलिस की निगरानी में हैं सीमा व सचिन

Seema and Sachin are under the supervision of the police at different places for three days - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन तीन दिनों से पुलिस की निगरानी में अलग-अलग गुप्त स्थानों पर रह रहे हैं। इस दौरान इन्होंने किसी से कोई मुलाकात नहीं की है। सीमा के बच्चे इनके घर पर रिश्तेदारों की देखरेख में है। सीमा व सचिन के टूटे हुए मोबाइल के डाटा के साथ-साथ सीमा के व्हाट्सएप और अन्य चैट के डाटा भी दो दिनों में रिकवर होकर पुलिस और जांच एजेंसियों तक पहुंच जाएंगे। इस रिपोर्ट में सीमा का वॉट्सऐप चैट, वीडियो, फोटो के अलावा पाकिस्तानी कॉन्टेक्ट और अन्य दस्तावेज हो सकते हैं। एक फोन सचिन के पास से भी मिला था। वो भी टूटा था। उसकी रिपोर्ट भी मिलेगी। शुरुआती पूछताछ में सीमा ने पाकिस्तान के जो नंबर बताए थे, वो या तो गलत थे या फिर नहीं मिल रहे थे। इसी के बाद जांच एजेंसियों को सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक गहराने लगा था। पुलिस को पाकिस्तानी एंबेसी से रिपोर्ट आने का इंतजार भी है। पाकिस्तानी सरकार सीमा को अपना नागरिक मानती है, तो आगे की प्रक्रिया करते हुए एंबेसी को सौंपा जाएगा। कई एजेंसियों की जांच के चलते सीमा-सचिन को पुलिस सुरक्षा में ही रहना होगा। परिजनों व करीबियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रहेगी। किसी वक्त भी किसी से पूछताछ की जा सकती है। सचिन के घर पर पुलिस बल तैनात है। लोगों की नजरों से बचाने के लिए हर रोज उनके रहने का स्थान बदल दिया जाता है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि गुपचुप तरीके से देर-सबेर कुछ लोग अभी भी मुलाकात कर रहे हैं।
उधर, बताया जाता है कि सीमा की तबीयत में अब सुधार है, लेकिन अब सीमा खुद मीडिया के सामने नहीं आना चाहती है। सीमा बार-बार यही कह रही है कि अब बस करो, मैं थक चुकी हूं। पुलिस ने सीमा का फर्जी आधार बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को थाना दादरी पुलिस इंटेलिजेंस की सूचना पर दादरी-बादलपुर बाईपास की तरफ जाने वाली फ्लाईओवर के पास से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम पवन कुमार (34) और पुष्पेन्द्र कुमार (24) हैं। दोनों आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 15 फर्जी आधार कार्ड, 3 एचपी लैपटॉप, 3 प्रिन्टर, 2 की-बॉर्ड, 2 माउस, 2 छोटे-बड़े फिन्गर प्रिन्ट डिवाइस, 1 कनेक्टर, 2 लैपटॉप चार्जर बरामद किए गए हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seema and Sachin are under the supervision of the police at different places for three days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin, greater noida, pakistani, seema haider, सीमा हैदर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved