• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैंथली डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पिस्तौल और थार बरामद की

Police recovered a pistol and a Thar gun based on the accused information in the Sainthli double murder case. - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना की पुलिस ने ग्राम सैंथली में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज पहलवान और प्रिंस भाटी को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो देशी पिस्तौल (.30 बोर), दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक काली रंग की महिंद्रा थार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर की गई। यह मामला 20 अक्तूबर 2025 का है, जब थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम सैंथली में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। विवाद के दौरान अजयपाल और दिपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मनोज नागर उर्फ मनोज पहलवान निवासी ग्राम सादुल्लापुर, थाना इकोटेक-3, जिला गौतमबुद्धनगर का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में 19 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें थाना फेस-2, सूरजपुर, बिसरख, इकोटेक-3, सिहानी गेट (गाजियाबाद) और विजय विहार (दिल्ली) शामिल हैं।
वहीं, दूसरा आरोपी प्रिंस, निवासी ग्राम सैंथली, थाना जारचा, के खिलाफ भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
पुलिस टीम ने कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। अभियुक्तों की निशानदेही पर काली रंग की महिंद्रा थार गाड़ी, दो देशी पिस्टलें (.30 बोर), दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराएगी, ताकि यह पुष्टि हो सके कि हत्या में इन्हीं हथियारों का उपयोग हुआ था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी इस डबल मर्डर केस के खुलासे में अहम कड़ी साबित होगी। आरोपियों से आगे भी पूछताछ जारी है ताकि उनके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police recovered a pistol and a Thar gun based on the accused information in the Sainthli double murder case.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sainthli double murder case, murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved