• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा नेता हत्याकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

now 4 died in greater noida firing case in greater noida - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा| ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को हुई गोलीबारी में घायल तीसरे व्यक्ति और एसयूवी से कुचली गई किशोरी की मौत के बाद इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया, "भाजपा नेता शिव कुमार यादव और उनके ड्राइवर सह सुरक्षाकर्मी व एक अन्य भाजपा नेता को बदमाशों ने गुरुवार को गोली मार दी थी, जिसके बाद यादव व उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। तीसरे व्यक्ति रहीशपाल को घायल होने के बाद दिल्ली के जीटीबी नगर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।"

पुलिस ने बताया, "बदमाशों द्वारा गोलीबारी के बाद एसयूवी वाहन का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर वहां सड़क पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी अंजली को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की भी मौत हो गई।"

बदमाश गोलीबारी कर घटनास्थल से भाग गए।

सहायक पुलिस अधीक्षक सुनीति सिह ने दावा किया कि प्रथम दृष्ट्या जांच से पता चलता है कि हत्या का उद्देश्य निजी कारण था।

शिव कुमार हत्या का एक आरोपी था और वह जमानत पर बाहर था। वह हाल ही में कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ था। उसके पिता की भी दुश्मनी में ही हत्या कर दी गई थी।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-now 4 died in greater noida firing case in greater noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now 4 died in greater noida firing case in greater noida, greater noida, bjp leader muder case, bisrakh case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved