• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आधा दर्जन बदमाशों ने दो घरों में बंधक बनाकर,लाखों की ज्वैलरी और नकदी लूटकर फरार

looted millions of jewelery and cash in two houses of greater noida - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। दुराई गांव में बीती रात आधा दर्जन बदमाशों ने दो घरों में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर कई लाख रुपये की ज्वैलरी और नकदी लूटकर फरार हो गए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है साथ ही फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर फिगर प्रिंट की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा बादलपुर कोतवाली एरिया के दुराई गांव में बदमाशों ने अपना आतंक मचाया और दो घरों को निशाना बनाते हुए चन्द्र प्रकाश के घर में घुसकर घर में मौजूद लोगों को उन्हीं के कमरे में बन्द कर दिया और घर में रखे सामान पर हाथ साफ करने लगे लेकिन तभी घर के बाहर सो रहे चन्द्र प्रकाश जग गया बदमाशों ने जब चन्द्र प्रकाश को देखा तो बदमाशों ने चन्द्र प्रकाश को बन्दुक के बल पर बन्धक बनाने की कोशिश, लेकिन हिम्मत दिखते हुए चन्द्र प्रकाश बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश चन्द्र प्रकाश को घायल कर घर में रखे लगभग 10 तोले सोने के जेवर वे 500 ग्राम चांदी के जेवर वे 2 लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। चन्द्र प्रकाश ने शोर मचाया जिस पर गाँव वाले मौके पर पहुंच गए लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे की इसी गांव के दूसरे मकान मे बिजेंद्र के घर से 5 तोले सोना और 60 हज़ार की नकदी की लूट कर फरार हो गए । ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने आपसी रंजिश बताने लगे और कहा की पीड़ितों का किसी से पुराना विवाद चल रहा है, इसका गाँव वालों ने विरोध शुरू कर दिया तब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है।
इस सारे मामले में पुलिस के रवैये को लेकर गाँव वालों मे रोष है, उनका कहना है की पुलिस के इस प्रकार के रववैये के कारण लगातार वारदात बढ़ती जा रही है और बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-looted millions of jewelery and cash in two houses of greater noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: looted millions, jewelery, cash, two houses, greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved