• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, दुर्घटना में एक की मौत

Horrific Accident on Yamuna Expressway; One Dead - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में एक पिकअप चालक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना 15 मई 2026 की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या-18 के पास हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल चालक की पहचान मोहित पुत्र नेत्रपाल निवासी नंदनवन मेल रोड बाईपास, थाना दिल्ली गेट, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोहित की उम्र करीब 26 वर्ष थी। दुर्घटना के बाद राहगीरों और एक्सप्रेसवे पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से मोहित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रबूपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से पिकअप वाहन ट्रक के पीछे जा टकराया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horrific Accident on Yamuna Expressway; One Dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horrific accident, accident, yamuna expressway, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved