• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida: Two wanted criminals arrested for beating a young man to death - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में वांछित दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ बीती देर रात उस समय हुई, जब दादरी पुलिस लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर जारचा की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अनुज पुत्र कँवल सिंह, निवासी ग्राम चक्रसेनपुर, थाना दादरी और सक्षम शर्मा उर्फ ऋषभ शर्मा पुत्र स्व. दिनेश, निवासी ग्राम ऊँचा हमीरपुर, थाना जारचा के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक तमंचा, एक-एक खोखा कारतूस, एक-एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के ग्राम कैमराला में दोनों अभियुक्तों ने मिलकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की थी। फरार चल रहे दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो अनुज के खिलाफ दादरी थाने में हत्या के प्रयास, हत्या, धमकी सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सक्षम शर्मा उर्फ ऋषभ शर्मा पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में पहले से ही मुकदमे चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Two wanted criminals arrested for beating a young man to death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, greater noida, criminals, criminal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved