• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Greater Noida: Three notorious drug smugglers arrested - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, एक तमंचा, एक चाकू और घटना में इस्तेमाल एक बलेनो कार बरामद की है। पुलिस को यह सफलता सर्विलांस टीम और सीडीटी टीम के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र के डेल्टा-3, ओ ब्लॉक सर्विस रोड पर छापेमारी कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अमन (20), निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर, नीतीश सिंह सेंगर (22), निवासी ग्राम हरपालपुर, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश और सौरभ (22), निवासी ग्राम डाबरा, थाना दादरी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, इनके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा (अभियुक्त नीतीश सिंह सेंगर के पास से), 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (गैर प्रांत), एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस (अभियुक्त सौरभ के पास से), एक अवैध चाकू (अभियुक्त अमन के पास से) और एक बलेनो कार बिना नंबर प्लेट बरामद हुई है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह तीनों अभियुक्त लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह अवैध शराब और गांजे की सप्लाई कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल अन्य अपराधियों की भी तलाश की जा रही है और आगे की जांच जारी है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि समाज में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Three notorious drug smugglers arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved