• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, हत्यारोपी गिरफ्तार

Greater Noida: Surajpur Police Solve Murder Mystery, Murderer Arrested - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सूरजपुर पुलिस व सीआरटी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक हत्या की गुत्थी का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कैंची और मृतक की एक चप्पल बरामद की गई है। यह घटना 3 नवंबर की है, जब सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव पाली जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस व सीआरटी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के दौरान मृतक की पहचान अंकित (25 वर्ष) निवासी ग्राम श्यौराजपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच की। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने गुरुवार को ग्राम भनौता कट, थाना सूरजपुर क्षेत्र से आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।
ओमपाल ने बताया कि वह और मृतक अंकित दोनों तिलपता स्थित सौरभ कॉम्प्लेक्स में काम करते थे। अंकित सफाईकर्मी था, जबकि ओमपाल दर्जी का काम करता था। घटना के दिन अंकित नशे में था और उसके 7000 रुपए गायब हो गए थे। उसे शक हुआ कि पैसे ओमपाल ने चुरा लिए हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और अंकित ने ओमपाल व उसकी पत्नी को अपशब्द बोला। गुस्से में आकर ओमपाल ने अपने पास मौजूद कैंची से अंकित के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी शव को ग्राम पाली रोड पर नाले के किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मृतक के दाहिने पैर की चप्पल भी बरामद की थी, जबकि बाएं पैर की चप्पल आरोपी के पास मिली है। गिरफ्तार आरोपी ओमपाल (35 वर्ष) मूलरूप से बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरपुर का रहने वाला है और वह वर्तमान में संतोषनगर कॉलोनी, सूरजपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Surajpur Police Solve Murder Mystery, Murderer Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, surajpur police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved