• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा वासियों को मिलेगी सौगात, सेक्टरों व गांवों में बन रहे हैं 16 सामुदायिक केंद्र

Greater Noida residents will get a gift, 16 community centers are being built in sectors and villages - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के 16 सेक्टरों व गांवों के निवासियों को सामुदायिक केंद्र की सौगात जल्द मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर इन 16 सेक्टरों व गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 12 का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि 4 सामुदायिक केंद्रों का निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी है। इन सभी सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र नहीं हैं वहां नए सामुदायिक केंद्र बनाए जाएं। साथ ही जहां ऐसे केंद्र जर्जर हालत में हैं, तो उनकी मरम्मत कराएं। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग 12 सेक्टरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करा रहा है। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि ये सामुदायिक केंद्र सेक्टर ओमीक्राॅन वन ए, ज्यू वन, ज्यू टू, ज्यू थ्री, ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई वन, स्वर्णनगरी और चिपियाना बुजुर्ग में बन रहे हैं। इस साल के अंत तक ये सभी बन जाएंगे, जबकि सेक्टर-3, सिरसा, डाढ़ा और लुक्सर में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इनमें से आधे सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है।
ये सामुदायिक केंद्र दो मंजिला बन रहे हैं। ग्राउंड तल पर लाॅबी, पार्टी हाॅल, किचन, स्टोर, एक रूम और लेडीज व जेंट्स टॉयलेट और प्रथम तल पर लाॅबी, लाइब्रेरी और लेडीज व जेंट्स टॉयलेट की सुविधा होगी। इसके अलावा हर सामुदायिक केंद्र में लगभग 50 वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था होगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इन सामुदायिक केंद्रों का निर्माण तय समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सेक्टरवासियों को जल्द सामुदायिक केंद्र की सुविधा दी जा सकी। उन्हें किसी आयोजन के लिए परेशान न होना पड़े।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida residents will get a gift, 16 community centers are being built in sectors and villages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved