• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा: वैदपुरा और खोदना कलां में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन भवन सील

Greater Noida: Major Crackdown on Illegal Construction in Vaidpura and Khodna Kalan; Buildings Under Construction Sealed - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन कई भवनों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल-2 की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने बताया कि ग्राम वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 और 615 पर बिना अनुमति के बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया और अवैध पाए गए निर्माण को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
इसी क्रम में ग्राम खोदना कलां में भी खसरा संख्या 323, 324 और 194 पर बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के निर्माण कार्य चल रहा था। यहां भी प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पहुंचकर निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। दोनों ही स्थानों पर निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है और संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है।
एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी जमीन या फ्लैट को खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी वैधता की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
प्राधिकरण ने यह भी चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों या बिना अनुमति के बने भवनों में निवेश करने से लोगों की गाढ़ी कमाई फंस सकती है। ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Major Crackdown on Illegal Construction in Vaidpura and Khodna Kalan; Buildings Under Construction Sealed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khodna kalan, vaidpura, greater noida, illegal construction, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved