• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और पुत्र की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

Greater Noida: Father and son fall to their deaths from the 23rd floor while plucking flowers from the balcony for a puja. - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता अपने बेटे के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊंचाई से गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष) पुत्र अमल कुमार पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव को गंभीर अवस्था में पाया गया।
पुलिस ने बिना देरी किए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए गए बयान में मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए जल्दी निकलना था। इसी वजह से उनके पति और बेटा सुबह पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए।
हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बेटे का पैर फिसलने के बाद वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया था। उसे बचाने के लिए पिता ने तत्काल प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी अपना संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते दोनों 23वीं मंजिल से नीचे जा गिरे। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
थाना बिसरख पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Father and son fall to their deaths from the 23rd floor while plucking flowers from the balcony for a puja.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, father, tragic accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved