ग्रेटर नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार रात दो इमारते ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरभराकर गिर गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिला प्रशासन और NDRF की टीमें रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में लगी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि शाहबेरी में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बगल में पहले से ही एक बिल्डिंग बनी हुई थी। पुरानी इमारत निर्माणाधीन इमारत पर गिर गई और दोनों इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पुरानी इमारत में कुछ परिवार रह रहे थे। नई इमारत में मजदूर सो रहे थे। इस दुर्घटना से दोनों इमारतों में सो रहे लोग फंसे हुए हैं।
- बिल्डिंग के बिल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर का नाम
गंगाशरण है। पुलिस गिरफ्त में जब इससे सवाल पूछा गया तो इसने हंसते हुए
कहा कि हमारी कोई गलती नहीं है।
- हादसे वाली जगह पर संकरी गलियां होने की वजह से राहत और बचाव के काम में दिक्कत आ रही हैं।
-
NDRF और ITBP की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। स्थानीय लोगों के
मुताबिक एक इमारत पूरी तरह बन चुकी थी, जिसमें 10-12 परिवार रह रहे थे।
दूसरी बिल्डिंग निर्माणाधीन थी, जिसके ऊपर दूसरी बिल्डिंग गिरने से ये
हादसा हुआ।
- हादसे वाली जगह से रातों रात बिल्डर के होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं।
- शाहबेरी (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) हादसा: इस मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी।
- NDRF की टीम छत के ऊपर से तीन बड़े छेद करने में कामयाब ।अब कैमरा अंदर भेजने की तैयारी।
-
शाहबेरी हादसा: NDRF ने प्लानिंग बदली, अब ऊपर से नीचे तक एक बड़ा छेद
किया जाएगा। इस छेद में कैमरा डालकर मलबे में दबे लोगों के बारे में पता
लगा जाएगा।
- शाहबेरी हादसा: मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए NDRF की टीमें खोजी कुत्तों की मदद ले रही हैं।
-
जिला प्रशासन और NDRF की टीमें रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में लगी हुई हैं।
मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इस घटना में मारे गए लोगों के
परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं: शाहबेरी हादसे पर केपी मौर्य,
डेप्युटी सीएम, यूपी
- शाहबेरी (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) हादसा: पुलिस ने दो बिल्डरों को हिरासत में लिया है।
-
शाहबेरी (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) हादसा: मलबे में कई लोगों के फंसे होने की
आशंका है। NDRF का कहना है मलबा हटाने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे।
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में मंगलवार रात एक चार मंजिला और एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।
-केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।
- घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर कहा है कि एनडीआरएफ और पुलिस की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया जाए।
ये है पूरा घटनाक्रम
- रात 9 बजे नोएडा फायर सर्विस और नोएडा पुलिस को बताया गया कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो बिल्डिंग गिर गई हैं।
- तकरीबन 9:45 बजे- नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची।
- रात 11:00 बजे- NDRF की टीम मौके पर पहुंची।
-
लगभग 11:30 बजे- NDRF की चार टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। सबसे पहले
डॉग स्कवॉयड की मदद से जीवितों का पता लगाने की कोशिश की गई।
- लगभग रात 1:15 बजे- मलबे से दो शव निकाले गए।
- रात 2:00 बजे- जेसीबी मशीन से मलबे को हटाने का काम शुरू।
लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर भाजपा की खास तैयारी
बिहार में सीट बंटवारे से चिराग पासवान खुश, हाजीपुर से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
पीएम मोदी ने पुतिन को फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा- साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर
Daily Horoscope