• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा: हिमालय प्राइड सोसाइटी के बाहर कार में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Greater Noida: Body of a young man found in a car outside Himalaya Pride Society, police engaged in investigation - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में बीती रात एक सोसाइटी के बाहर खड़ी कार में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन-चार घंटे तक युवक कार के अंदर ही मौजूद था। इस दौरान वह बेहोश हो गया। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पत्नी ने कार का शीशा तोड़कर आसपास के लोगों की मदद से पति को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। मौत की पहली वजह बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण हो सकती है। पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत हिमालय प्राइड सोसाइटी के बाहर कार में राहुल मिश्रा (34) बेहोशी की हालत में मिले। कार के चारों गेट अंदर से बंद थे। राहुल इसी सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहता था।
कार के शीशे तोड़कर राहुल की पत्नी ने अपने पति को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी ने जानकारी दी कि राहुल नियमित रूप से अत्यधिक शराब पीने का आदी था। मृतक की कार में एक खाली शराब की बोतल भी मिली है।
शराब के बहुत ज्यादा सेवन से प्रथम दृष्टया मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Body of a young man found in a car outside Himalaya Pride Society, police engaged in investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved