• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस और ई-कॉमर्स कंपनियों की समन्वय बैठक

Coordination meeting between police and e-commerce companies to prevent cybercrime - Greater Noida News in Hindi

गौतमबुद्धनगर, । जनपद में बढ़ते साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार सक्रिय कदम उठा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराध की रोकथाम और डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश की प्रमुख ई-कॉमर्स और पेमेंट गेटवे कंपनियों के विधिक एवं अनुपालन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जोमतो लिमिटेड, स्विगी लिमिटेड, मोबिक्विक फ्लिपकार्ट इंटरनेट, एजियो सहित कई अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान हाल के समय में सामने आए क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और इन अपराधों को रोकने के लिए विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक उपायों पर विचार किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर अपराधियों द्वारा चोरी या दुरुपयोग किए गए क्रेडिट कार्ड विवरणों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से महंगे सामान खरीदे जाने के मामले सामने आए हैं। अपराधी विशेष रूप से सोने के सिक्के, गिफ्ट कार्ड और प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे महंगे उत्पादों की ऑनलाइन खरीदारी कर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।
इन मामलों में अक्सर पीड़ितों को काफी समय बाद जानकारी मिलती है, जिससे जांच और कार्रवाई में कठिनाई भी आती है। बैठक के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन मार्केटप्लेस और पेमेंट गेटवे के दुरुपयोग के तरीकों पर विस्तार से विचार किया गया। साथ ही संदिग्ध लेनदेन को शुरुआती स्तर पर ही रोकने के लिए निवारक तंत्र को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा प्रोटोकॉल और फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी सुझाव दिए गए। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि संदिग्ध लेनदेन की जानकारी समय रहते कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा की जाएगी, ताकि धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
ऑनलाइन सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए जियो-फेंसिंग, उन्नत केवाईसी सत्यापन और व्यवसाय प्रमाणीकरण जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में शामिल सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए सूचना साझा करने और समन्वय को और मजबूत बनाया जाएगा, जिससे ऐसे मामलों की प्रभावी रोकथाम हो सके।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि लोग अपने बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, ओटीपी या अन्य वित्तीय विवरण किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coordination meeting between police and e-commerce companies to prevent cybercrime
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: e-commerce companies in india, cybercrime in up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved