• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा में जहरीला पदार्थ खाने से जीजा-साली की मौत

Brother-in-law and sister-in-law die after consuming poisonous substance in Greater Noida - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तीन इलाके में बीती रात एक जीजा साली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार को ही मथुरा से जीजा अपनी साली को लेकर ग्रेटर नोएडा आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक जीजा और उसकी नाबालिग साली ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला फुसलाकर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हबीबपुर गांव के पानी टंकी के पास स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र और उसके साथ रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जहर खा लिया है।
उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस को अपने दिए बयान में किशोरी ने बताया था कि मृतक और वह रिश्ते में जीजा-साली हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, घर छोड़कर भाग कर आए थे।
दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brother-in-law and sister-in-law die after consuming poisonous substance in Greater Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brother-in-law, sister-in-law, greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved