• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा में 2 युवकों के शव बरामद

Bodies of 2 youths found in Greater Noida - Greater Noida News in Hindi

गौतमबुद्ध नगर। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दोनो की मौत गोली लगने से हुई है। गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने आईएएनएस को बताया कि जूनपड गांव क्षेत्र में मिले दोनों शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस को 315 बोर तमंचे के कुछ खोखे भी मिले हैं। इससे इस बात को बल मिलता है कि मामला आत्महत्या का हो या फिर दोहरे हत्याकांड का, घटना में देसी तमंचे का इस्तेमाल हुआ है।

दोनो शव एक ही जगह पर आसपास पड़े मिले हैं। घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, "सूरजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bodies of 2 youths found in Greater Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, dead body, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved