• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के पहले ही दिन हुआ हादसा, दो अलग-अलग स्थानों पर टकराए कई वाहन

Accident on Eastern Peripheral Expressway on the first day of dense fog; multiple vehicles collide at two different locations - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । शनिवार सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से हाईवे पर चल रहे वाहन एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख सके, जिसके चलते दो अलग-अलग स्थानों पर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला हादसा थाना दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां घने कोहरे के बीच तीन वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं, दूसरा और अधिक गंभीर हादसा समाधीपुर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन एक के बाद एक टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में महिला सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और टोल प्लाजा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल मैनेजमेंट की क्रेन की मदद से हाईवे से किनारे कराया। साथ ही यातायात को नियंत्रित कर धीरे-धीरे जाम खुलवाने का प्रयास किया गया।
पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से संयम बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते ये सड़क दुर्घटनाएं हुईं। राहत की बात यह रही कि इन हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बाद में यातायात को सामान्य रूप से संचालित कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, कम गति में वाहन चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accident on Eastern Peripheral Expressway on the first day of dense fog; multiple vehicles collide at two different locations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eastern peripheral expressway, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved