• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई परिवारों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर

A massive fire broke out in slums in Greater Noida West, destroying the belongings of several families. Five fire brigade vehicles were on the scene. - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित राइस चौक के पास भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राइस चौक के समीप बनी अस्थाई झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी, देखते ही देखते लपटों ने करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरेलू सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर विभाग की कुल 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों के अनुसार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार कूलिंग का काम जारी है, ताकि चिंगारी दोबारा न भड़के।
झुग्गियों में रहने वाले अधिकतर मजदूर और दिहाड़ी करने वाले परिवार थे, जो आसपास की सोसायटियों और निर्माण स्थलों पर काम करते हैं। अचानक लगी आग के कारण कई परिवारों का राशन, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
दमकल विभाग और पुलिस टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी सिलेंडर के रिसाव से लगी हो सकती है, हालांकि अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया।
पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि जनहानि न होने से बड़ी राहत मिली है, लेकिन सामान जल जाने से दर्जनों गरीब परिवारों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने की कोशिश जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A massive fire broke out in slums in Greater Noida West, destroying the belongings of several families. Five fire brigade vehicles were on the scene.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire brigade, massive fire, greater noida west, greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved