• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, 1 घायल

4 killed in a tragic accident on the Greater Noida Expressway - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

हादसा सुबह 6.45 बजे के आसपास का है, जब आगरा से नोएडा एक्सप्रेस वे पर एक रोडवेज बस के पीछे इनोवा कार ने टक्कर मार दी। कार में 5 व्यक्ति बैठे हुए थे, इसमें 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई, "सुबह 6.45 बजे थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत आगरा से नोएडा आने वाली लेन एक्सप्रेसवे पर एचपी पेट्रोल पंप के पास जीरो पॉइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले रोडवेज बस के पीछे इनोवा कार ने टक्कर मार दी, जिसमें बैठे 5 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।"

पुलिस ने आगे बताया कि हादसे में घायल हुए व्यक्ति को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है जिसका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। मृतक आगरा, हरियाणा, महाराष्ट्र और गाजियाबाद के हैं। वहीं घायल फरीदाबाद निवासी है।

-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 killed in a tragic accident on the Greater Noida Expressway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida expressway, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved