• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सौ साल की महिला को परिवार के साथ किया गया रेस्क्यू, एनडीआरएफ और लोकल पुलिस ने निकाला

100 year old woman rescued with family, NDRF and local police pulled out - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी के बाद लगातार हिंडन जलस्तर भी बढ़ रहा है जिसके कारण ग्रेटर नोएडा के कई निचले इलाकों में कॉलोनियों में पांच फुट के आसपास पानी पहुंच गया है। लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। इसी बीच एनडीआरएफ और लोकल पुलिस की टीम ने 100 साल की एक महिला को उसके परिवार समेत रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि 100 वर्षीय एक महिला अपने परिवार के साथ बाढ़ की वजह से घर में फंसी हुई है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम और बिसरख थाना पुलिस नाव लेकर मंगलवार रात ही उसके घर तक पहुंच गई। वहां तीन लोग बाढ़ की वजह से घर में फंसे हुए थे। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम और पुलिस ने अजब देवी (100), प्रशांत(77) और 35 वर्षीय एक महिला को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए जाने के बाद बुजुर्ग महिला ने पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं था कि वह वहां से निकल पाएंगी। बीती कई दिनों से हिंडन का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है और सूचना दी जा रही है कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। साथ ही पुलिस कई दिनों से लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-100 year old woman rescued with family, NDRF and local police pulled out
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ndrf, greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved