• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा दादरी बाईपास पर घने कोहरे की वजह से आपस में टकराए 10 वाहन

10 vehicles collided with each other due to dense fog on Greater Noida Dadri Bypass - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। घने कोहरे के कारण लगातार एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर भी मंलगवार सुबह घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को गाड़ियों से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर सुबह लगभग 8.45 बजे अंडरपास से उतरते ही गाड़ी आईसर कैंटर ने लेफ्ट टर्न ली जिसके पीछे एक ट्रक टकराया और उसके पीछे आईसर कैंटर रूक गया।
इस प्रकार घना कोहरा होने के कारण करीब 10 वाहन आपस में टकरा गये। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। चार व्यक्ति घायल हुए।
प्राथमिक उपचार के उपरान्त तीन को छुट्टी दे दी गई है। एक का इलाज अभी भी चल रहा है।
सभी गाड़ियों को साइड कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया जा चुका है। वाहनों को घटना स्थल से पुलिस बल द्वारा सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 vehicles collided with each other due to dense fog on Greater Noida Dadri Bypass
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, dadri bypass, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved