• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : शराबी पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: Wife along with lover kills drunkard husband, both accused arrested - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके में हुई बनी सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 14 दिसंबर को कासना थाना में पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया गया था कि उसके बड़े भाई बनी सिंह उर्फ विशाल की पत्नी ममता ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने टीम का गठन कर जांच शुरू की। अगले ही दिन 15 दिसंबर को थाना कासना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से घटना में शामिल ममता को पेरिफेरल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही से उसके प्रेमी बहादुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ममता ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले बनी सिंह उर्फ विशाल से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे हैं। एक की उम्र 5 साल और दूसरे की उम्र ढाई साल है। बनी सिंह अत्यधिक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।
पुलिस ने बताया कि करीब एक साल पहले ममता की मुलाकात बहादुर से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। विशाल, ममता को अलीगढ़ से लेकर ग्रेटर नोएडा आ गया। ममता चूहड़पुर की एक सोसाइटी में गार्ड की नौकरी करने लगी। 17 नवंबर को बनी सिंह ने फिर ममता के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह अपने मायके अलीगढ़ चली गई। उसके बाद ममता ने बहादुर के साथ मिलकर बनी सिंह को मारने की योजना बनाई।
बहादुर और ममता ने कुछ दिन नोएडा में साथ रहकर शादी भी कर ली थी। इसके बाद ममता ने बनी सिंह को बताया कि 13 दिसंबर को उसकी मौसी का बेटा उसके पास आकर रहेगा। इस दौरान बहादुर ने एक कटार खरीद कर रख ली और बनी सिंह के कमरे पर पहुंच गया। रात में उसने बनी सिंह को नशे में देखकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Wife along with lover kills drunkard husband, both accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved