• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद

Greater Noida: Two-wheeler theft gang busted, two accused arrested, eight bikes recovered - Greater Noida News in Hindi

खास खबर। ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर पुलिस को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता हाथ लगी है। थाना बिसरख पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने का काम करते थे। 18 जुलाई को थाना बिसरख पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान गौर सिटी-2 स्थित 10 थे एवेन्यू की सर्विस रोड से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उनकी पहचान अलीगढ़ निवासी कुशलवीर और बिसरख निवासी सनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कुशलवीर के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलों में कई ऐसे वाहन शामिल हैं, जिनकी चोरी के मामले दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं। इनमें दिल्ली ई-पुलिस स्टेशन में दर्ज मोटर वाहन चोरी के मामले से संबंधित हीरो पैशन प्रो, बिसरख थाना क्षेत्र से चोरी हुई होंडा लीवो समेत अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस बरामद सभी वाहनों का सत्यापन कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुटी है।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी कुशलवीर के खिलाफ गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना, बिसरख थाना और दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी सनी के खिलाफ भी बिसरख और दिल्ली में मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज पाए गए हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सुरक्षा लॉक का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Two-wheeler theft gang busted, two accused arrested, eight bikes recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gautam buddha nagar, bisrakh police station, vehicle theft gang, arrests, stolen motorcycles, illegal knife, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved