• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा: चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आभूषण-सिक्के और अवैध चाकू बरामद

Greater Noida: Two accused arrested for theft; jewelry, coins, and illegal knives recovered - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने की पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, धातु के सिक्के, पेंट की बाल्टी, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को स्थानीय खुफिया सूचना और गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोड़ाकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को दादरी पुलिस को क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बोड़ाकी मोड़ के आसपास संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का सामान तथा अवैध हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव पुत्र नरेश कुमार और आकाश पुत्र लाल किशन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक देव की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के ग्राम धनौरा का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी आकाश करीब 25 वर्ष का है और बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के ग्राम खवासपुर का निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का एक लॉकेट, सफेद धातु के दो कंगन और आठ सिक्के बरामद किए हैं।
इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक पेंट की बाल्टी, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दादरी थाने में चोरी और अवैध हथियार से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से बरामद सामान के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की वारदातों में इनकी क्या भूमिका रही है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके संभावित अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Two accused arrested for theft; jewelry, coins, and illegal knives recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal knives, greater noida, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved