• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Father and son arrested for assaulting a mentally challenged woman - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम नगला जहानु में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला जहानु निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जेवर में शिकायत देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव में रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दो व्यक्तियों ने मारपीट की। पीड़िता की स्थिति को देखते हुए मामला संवेदनशील माना गया।
शिकायत के आधार पर थाना जेवर में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला दर्ज होते ही थाना जेवर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद हनीफ पुत्र रहमत और सोहेल पुत्र मोहम्मद हनीफ, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Father and son arrested for assaulting a mentally challenged woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: father, son, mentally challenged woman, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved