• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में मिला लाखों रुपये के अवैध पटाखों का जखीरा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

A stash of illegal firecrackers worth lakhs of rupees was found in a flat in Greater Noida; police arrested one accused. - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी इलाके में एक फ्लैट के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे रखे मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फ्लैट में छापेमारी की और करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों को कई टेंपो में लादकर मौके से हटाया गया। बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एक फ्लैट के अंदर रखे जाने से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को थाना बिसरख पुलिस को स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के माध्यम से जानकारी मिली थी कि शाहबेरी क्षेत्र में एक फ्लैट के अंदर अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फ्लैट के अंदर बड़ी संख्या में बम-पटाखों के कार्टन रखे मिले। मौके पर भारी मात्रा में पटाखे मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई तेज की गई। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। फ्लैट के अंदर रखे पटाखों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर कई टेंपो में लादकर वहां से हटाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे फ्लैट के अंदर कैसे पहुंचाए गए और इनके भंडारण के लिए किसी तरह की अनुमति ली गई थी या नहीं।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिहायशी इलाके में स्थित फ्लैट के अंदर करीब तीन लाख रुपये कीमत के पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या संबंधित फ्लैट को अवैध रूप से पटाखों के गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। रिहायशी इमारत में इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री रखे जाने से आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 39 वर्ष है और वह नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी का निवासी है। उसका मूल निवास कस्बा जहांगीराबाद, बुलंदशहर बताया गया है। बिसरख पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब बरामद पटाखों के स्रोत, उनके खरीदे जाने, भंडारण और संभावित बिक्री से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था। पुलिस यह भी जांच करेगी कि पटाखों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इन्हें आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A stash of illegal firecrackers worth lakhs of rupees was found in a flat in Greater Noida; police arrested one accused.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, noida, illegal firecrackers, crime news in hindi, crime news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved