• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी के जनता दरबार में भगदड़, कई घायल

Yogi public stampede in the court, many injured - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरु पुर्णिमा के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में भगदड़ मचने से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए।

गोरखनाथ मंदिर में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था। गुरु पुर्णिमा होने की वजह से मंदिर में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। लेकिन, भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सक्रियता बरतते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भगदड़ का कारण नहीं पता चल सका है। लेकिन लोगों का कहना है कि भीड़ अधिक होने की वजह से धक्का-मुक्की हो गई थी। इस भगदड़ में दो बच्चे और बुजुर्ग भी घायल बताए जा रहे हैं।

इस अवसर पर योगी ने मंदिर में गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अबैद्यनाथ की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi public stampede in the court, many injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister yogi adityanath, up cm yogi adityanath, up cm yogi, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved