• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी ने खिचड़ी चढ़ाई, सीटी बजाकर दंडवत हुए : गोरखनाथ मंदिर में तड़के पूजा

Yogi Offers Khichdi, Blows Whistle and Prostrates: Early Morning Puja at Gorakhnath Temple - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार तड़के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सुबह 3:40 बजे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर नाथ परंपरा के अनुसार गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने गले में लटकी सीटी बजाई और दंडवत होकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की। नेपाल के राज परिवार की ओर से लाई गई खिचड़ी भी परंपरा के अनुसार चढ़ाई गई। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया।
सुबह से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नेपाल सहित उत्तर प्रदेश और बिहार से लाखों श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों की गूंज से भक्तिमय हो गया है। सुबह 8 बजे तक करीब तीन लाख श्रद्धालु खिचड़ी अर्पित कर चुके थे। बाहर लंबी कतारें लगी हैं और करीब एक घंटे के इंतजार के बाद दर्शन हो रहे हैं।
भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से ही खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं। एक साथ सैकड़ों लोगों द्वारा चावल, दाल और तिल से बनी खिचड़ी अर्पित किए जाने से मंदिर परिसर में मानो अन्न की वर्षा होती दिखाई दे रही है।
नेपाल से हजारों श्रद्धालु
खिचड़ी पर्व के अवसर पर नेपाल से हजारों श्रद्धालु गोरखपुर पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह उनके देश की वर्षों पुरानी परंपरा है और बाबा गोरखनाथ उनके आराध्य देव हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर के स्वयंसेवक, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे परिसर में तैनात हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi Offers Khichdi, Blows Whistle and Prostrates: Early Morning Puja at Gorakhnath Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi offers, khichdi, blows whistle, prostrates, early morning, puja, gorakhnath temple, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved