गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां कहा कि सैकड़ों वर्षों से चला आ रहा राम मंदिर विवाद खत्म किया जाना चाहिए, जिसके लिए न्यायालय लगातार सुनवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री महानवमी के अवसर पर गोरक्षनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, देश के विकास के लिए अयोध्या में राममंदिर पर निर्णय जरूरी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सैकड़ों सालों से चल रहे एक विवाद का पटाक्षेप होना चाहिए। जिससे देश के प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास पैदा हो सके। अयोध्या पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ नकारात्मक राजनीति करता है और उसे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है। योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में अयोध्या में परम्पराओं को खत्म कर दिया गया था।
अब अयोध्या में विदेशों से आए लोगों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। कई देशों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। हमारी सरकार पिछली बार की तरह इस बार भी वहां भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अबकी बार सरयू नदी के तट पर साढ़े पांच लाख से भी अधिक दीपों को जलाकर दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
केजरीवाल अब मनीष सिसोदिया व सत्येन्द्र जैन से लें इस्तीफा - दिल्ली बीजेपी
सीबीआई ने सिसोदिया के घर से जब्त किए जरुरी दस्तावेज और उपकरण
दिल्ली पहुंची तमिलनाडु से चली 'राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा', मशाल थामे कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी मिले
Daily Horoscope