गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद और उसके आस-पास के क्षेत्र में नहरों के किनारे गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं है। यहां पर प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नेपाल के वाल्मीकि बैराज से निकलने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर में करीब 332 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हर वर्ष नहरों की सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन यहां पर फैली गंदगी के कारण पानी दूषित हो जाता है और इस पानी को पीकर पशु बीमार पड़ जाते हैं। गंदा पानी फसलों को भी नुकसान पहुंचाता है। यही सब रोकने के लिए नहरों के किनारे बसे लोगों को जागरूक किया जाएगा।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक सिंह ने बताया कि नहरों के किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नहरों पर गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
नया भारत स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत होना चाहिए : पीएम मोदी
महाराष्ट्र के लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोलियम पर VAT में करेंगे कटौती : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
दिल्ली विधानसभा में विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित
Daily Horoscope