• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी: गोरखपुर को 226 विकास परियोजनाओं की सौगात, लाभार्थियों को वितरित होंगे प्रमाण-पत्र

UP: Gorakhpur receives 226 development projects; certificates to be distributed to beneficiaries - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में रविवार को विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर जनपद को 926 करोड़ से अधिक की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इन परियोजनाओं के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, "आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे। 926 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के इस अभियान का सहभागी बने।" इससे पहले, सीएम योगी ने शनिवार को भी गोरखपुर में 295 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस पर जनपद वासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, "विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़े, यही आज 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान बन गई है। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर में आज ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: Gorakhpur receives 226 development projects; certificates to be distributed to beneficiaries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, gorakhpur, development projects, certificates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved