• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल पर मिश्रा के आरोप कपिल शर्मा के कॉमेडी शो जैसा : संजय सिंह

sanjay singh attack on kapil mishra in gorakhpur - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा आप के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगाया जा रहा आरोप कपिल शर्मा के कॉमेडी शो जैसा है।

संजय सिंह ने महराजगंज नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कपिल मिश्रा विरोधी दलों के हाथों खेल रहे हैं। कपिल मिश्रा मुख्यमंत्री आवास पर जाने की बात कह रहे हैं, तो समय व दिन क्यों नहीं बता रहे।"

प्रदेश सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कहा, "उप्र में समाजवादी पार्टी (सपा) पार्ट टू की सरकार है। उप्र की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले अपने नेताओं पर अंकुश लगाना होगा। भाजपा नेता कानून-व्यवस्था को स्वयं ही अपने हाथ में लेकर प्रदेश को असामान्य करने पर तुले हैं।"

उन्होंने कहा कि आप 15 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी और आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी हिस्सा लेगी।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-sanjay singh attack on kapil mishra in gorakhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay singh, attack on kapil mishra, gorakhpur, aam admi party, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved