गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य में उन्हीं के गृह जनपद गोरखपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद रामभुआल कुशवाहा का अवैध कब्जा ढहा दिया गया है। हलांकि इस कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि कान्हा उपवन के निर्माण के समय अफसरों को गलत जानकारी देकर इसमें अवैध निर्माण करा लिया गया था। उस दौरान बताया गया था कि नगर-निगम की जमींन वहीं तक ही है। उस दौरान अफसरों ने भी इसकी पड़ताल नहीं की और पार्षद ने जिस तरह बताया उसी तरह चाहरदीवारी तैयार कर दी गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया, "कान्हा उपवन की जमीन के एक हिस्से का कब्जा ध्वस्त कर दिया गया है। पैमाइश के दौरान करीब एक एकड़ जमीन पर कब्जा पाया गया था। इनमें करीब 47 डिसिमल जमीन पर भी कुछ छोटे-छोटे निर्माण कराए गए थे, जिन्हें ध्वस्त करा दिया गया है। राजस्व और नगर-निगम के दस्तावेज में यह जमीन सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज है।"
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope