• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा उपचुनाव: आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

gorakhpur and phulpur by-election: The noise of propaganda will stop this evening - Gorakhpur News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीटों हो रहे उपचुनाव का प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। गोरखपुर और फूलपुर संसदीय उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी, निषाद पार्टी, पीस पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के आने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए परेशानियां बढ रही है। वहीं, बीजेपी ने जीत के पूरी ताकत झोंक दी है। आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं कई केंद्रीय मंत्री भी गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करते नजर आएंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए चार जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री सुरेश राणा भी आज गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इधर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, ब्रजेश पाठक, राजेश वर्मा आज फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 12 बजे राम चैरा कैम्पियरगंज विधानसभा, 1 बजे जंगल धूसड, पिपराईच विधानसभा, 2:20 बजे जंगल चैरी ग्रामीण विधानसभा और सांय 3:25 बजे उनवल सहजनवां विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-gorakhpur and phulpur by-election: The noise of propaganda will stop this evening
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gorakhpur by election 2018, गोरखपुर उप-चुनाव 2018, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव 2018, bjp, gorakhpur lok sabha by-election, phulpur lok sabha by-election, up cm, yogi adityanath, niranjan jyoti, keshav prasad maurya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved