• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लड़की ने खुद काट ली चोटी, ओझा गिरफ्तार

Girl cockscomb  herself Ojha arrested in gorakhpur - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा और हापुड़ के बाद अब गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र में भी एक नाबालिग लड़की की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया है। लेकिन यहां किसी और ने नहीं, बल्कि लड़की ने ओझा के कहने पर खुद अपनी चोटी काट ली। पुलिस ने ओझा (तांत्रिक) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मछली गांव निवासी एक परिवार की 17 वर्षीया बेटी बीमार थी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थी। परिजनों ने कई जगह ओझाओं को दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला।

एक जुलाई को परिवार के लोग पीड़ित लड़की को लेकर गांव मगरहिया रोड निवासी ओझा चंद्रभान दास के यहां गए। ओझा चंद्रभान ने लड़की को ठीक होने के लिए किसी की बलि देने की सलाह दी। साथ ही तत्काल लाभ के लिए लड़की को अपनी चोटी खुद काटने को कहा। लड़की ने अपनी चोटी काट ली।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने थाना कैंपियरगंज को दी। पुलिस ने ओझा चंद्रभान दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को गांव मगरैया से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Girl cockscomb herself Ojha arrested in gorakhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: girl, cockscomb herself, ojha arrested, gorakhpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved