• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोरखपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Encounter between police and cow smugglers in Gorakhpur; one criminal shot, two arrested - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर । गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार बदमाश चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के माल्हनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह बाइक से गिर पड़ा, जबकि बाइक चला रहा दूसरा बदमाश भी अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गौ तस्करी के मामलों में वांछित अपराधियों के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों पर पहले से ही गोवंश तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग रात के अंधेरे में ग्रामीण इलाकों से गोवंश चोरी कर बिहार और अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने फरार दो बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। किसी भी कीमत पर जिले में इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Encounter between police and cow smugglers in Gorakhpur; one criminal shot, two arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: criminal, gorakhpur, cow smugglers, encounter, encounter between police and cow smugglers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved