• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारातियों से भरी बोलेरो व बस में टक्कर, 4 की मौत

Collision bolero and bus 4 killed in gorakhpur - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी बोलेरो और बस के टकराने से चार बारातियों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने बुधवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायल बारातियों का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ जिले से बारातियों से भरी बोलेरो नौतनवां जा रही थी। रास्ते में सोनौली हाईवे पर पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोलीगंज के समीप नौतनवां की तरफ से तेज रफ्तार निजी बस ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे आ रही डीसीएम भी बस से टकरा गई। हादसे में दीपक राय (32), शशिराय (27), शत्रुघ्न पांडेय (26) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बीआरडी अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार तड़के गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र राय (28) की मौत हो गई। अभिषेक तिवारी, शशांक राय उर्फ करीमन और रिंकु यादव का इलाज चल रहा है। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Collision bolero and bus 4 killed in gorakhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: collision bolero and bus collides, 4 killed in gorakhpur, road accident, gorakhpur top news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved